Three-day summer camp inaugurated at BSS Academy

दिनांक – 21/05/2026
बी एस एस एकेडमी में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
बी एस एस एकेडमी, फुलवारी, कटरा रोड, प्रतापगढ़ में बृहस्पतिवार को विद्यालय निदेशक विनोद सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य विनय सिंह ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक कौशल का समन्वित विकास करना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
समर कैंप के पहले दिन कक्षा 2 तक के बच्चों ने घुड़सवारी, स्विमिंग पूल, जुम्बा, शहर स्थित फन जू में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों ने शतरंज, टेबल टेनिस आदि खेलों एवं क्राफ्ट वर्क, वालीवुड डांस, भजन, लोकगीत, तबला, हारमोनियम आदि का प्रशिक्षण लिया। पेपर क्राफ्ट में बच्चों ने वेस्ट पेपर से उपयोगी चीजें बनाना सीखा।
मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह कैंप बच्चों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानाचार्य विनय सिंह ने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ ही शैक्षिक और व्यावहारिक कौशल के बीच समन्वय स्थापित करने में सहायक होता है।
विशिष्ट अतिथि तृप्ति सिंह, स्कूल कोआर्डिनेटर धर्मराज मौर्य एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।