★ Registration Open for 2026-27

Three-day summer camp concludes at BSS Academy.

title-image

दिनांक – 23/05/2026

बी एस एस एकेडमी में तीन दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

बी एस एस एकेडमी, फुलवारी, प्रतापगढ़ में शनिवार को तीन दिवसीय समर कैंप के समापन के दिन कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों ने स्विमिंग, घुड़सवारी,खो-खो और शहर स्थित फन जू में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि समर कैंप में कुछ नया सीखने और प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। पेंटिंग, क्राफ्ट, नृत्य और संगीत जैसी कलाओं के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशीलता को बढ़ावा दिया गया।
छोटे बच्चों ने ग्लास विथ आइसक्रीम स्टिक, वाटर ग्लास, हुला हूप्स, डाइस गेम आदि का आनंद लिया। मधुबनी पेंटिंग में मोर बनाना, थंब एंड फिंगर प्रिंटिंग बनाना, क्ले आर्ट सीखा। बच्चों ने गिटार बजाना, ढोलक, कांगो, पियानो बजाना, वेस्टर्न डांस एवं शाटपुट, तीरंदाजी, शूटिंग, जैवलिन थ्रो आदि खेलों का प्रशिक्षण लिया। खेलों में भाग लेकर टीम भावना व अनुशासन सीखा। सभी बच्चों ने ताइक्वांडो का अभ्यास किया।
अदित्री, रसप्रीत, हर्षलीन कौर, परी यादव, वर्तिका, जय सिंह, हरप्रीत सिंह, अक्षरा, सम्यक तिवारी , आदर्श आदि बच्चों ने समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग को शानदार और यादगार पल बताया।
प्रधानाचार्य विनय सिंह ने कहा कि यह कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा। कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के माता-पिता ने भी स्कूल प्रशासन के इस पहल की सराहना की।