★ Registration Open for 2026-27

World Environment Day celebrated at BSS Academy.

title-image

दिनांक – 05/06/2026

बी एस एस एकेडमी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बी एस एस एकेडमी, फुलवारी, प्रतापगढ़ में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरती को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा देने के संकल्प के साथ विद्यालय निदेशक विनोद सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। जीवन में वृक्षों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं।
मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्कूल कोर्डिनेटर धर्मराज मौर्य, शिक्षकगण- नीलम शर्मा, शिवानी कांत वर्मा, पूजा मिश्रा, अंजली सिंह, नीरज विश्वकर्मा, योगेन्द्र कुमार, सरिता मौर्या, नेहा पाल, दिव्या साहू, मोहिनी शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव, पूजा द्विवेदी, संजय सिंह, संजीव शुक्ला, अमित मौर्य आदि उपस्थित रहे।