★ Registration Open for 2026-27

felicitation ceremony

title-image

दिनांक – 14/05/2026

बी एस एस एकेडमी में कक्षा 12 वीं के मेधावियों को किया गया सम्मानित

बी एस एस एकेडमी, प्रतापगढ़ में सी बी एस ई की 12 वीं परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों सहित सम्मानित किया गया।
विद्यालय निदेशक विनोद सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विनय सिंह ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विनोद सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। बच्चों को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन ही हमारा ध्येय है जिसके लिए बी एस एस एकेडमी लगातार प्रयासरत है।
कक्षा 12 की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुश होते हुए आयुशी मिश्रा ने कहा कि सफलता पाने के लिए मैंने लगातार एवं पूरे मनोयोग से अपने विषयों पर ध्यान दिया और हमारे सभी अध्यापकों ने बहुत ही लगन के साथ हमें सही राह दिखाई। विद्यालय में शिक्षा के उचित माहौल ने हमें इस स्थान पर पहुंचाया।
कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान उमाकांत 92%, शिवांश मिश्रा 87.8% द्वितीय, प्रिया यादव 86.6% तृतीय, अंश मिश्रा 83.4% चौथे, रिशभ कौशल 82.4% पांचवें, आयुशी मिश्रा 81.6% छठें, अंबुज यादव 81.4% सातवें, वैशाली सोमवंशी 81% आठवें, आदर्शिनी जायसवाल 80.6% नौवें एवं अनुराग यादव 80.4% दसवें स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य विनय सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप इसी तरह मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल करें और अपने देश, समाज और परिजनों का मान बढाएं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर धर्मराज मौर्य, विद्यार्थीगण- शुभी,अमित, अनमोल, शुभांगी भट्ट, राधा, इशिता आदि एवं अभिभावकगण- रामराजी, अरुणेश मिश्र आदि और अध्यापकगण- मोहिनी शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

दिनांक – 02/05/2026

बी एस एस एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

बी एस एस एकेडमी, फुलवारी, प्रतापगढ़ में शनिवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु स्थापित लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी जी एवं विद्यालय निदेशक विनोद सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अनन्या, कशिश, रिया, ध्रुवी, सृष्टि, सिद्धि सिंह ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
काव्या सिंह 95.2%, श्रेयश सिंह 94.2%, शोभित पांडेय 93.8%, सोनाक्षी सरोज, आकृति सरोज 91.8%, हर्षिता मिश्रा, सौम्या तिवारी 91.4%, ऐंजल गुप्ता 91%, पिहू सोनी 89.8% आदि मेधावियों को मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी जी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण जी एवं डी जी सी रेवेन्यू राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उनके अभिभावकों के साथ स्मृतिचिह्न, मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों पर पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। स्वागत के समय बच्चे बहुत उत्साहित दिखे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक श्री उमेश द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि प्रवीण जी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हमेशा देशसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपकी सफलता में आपके गुरुजनों का अमूल्य योगदान होता है इसलिए अपने गुरुजनों का सदा सम्मान करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़े।
विद्यालय निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बी एस एस एकेडमी हमेशा तत्पर है। इस स्वागत समारोह का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें विद्यालय में सकारात्मक माहौल देना है।
बच्चों ने भी अपने शिक्षकों से मिलकर काफी खुशी जताई और शिक्षा के प्रति अपनी नई उमंग को दर्शाया। गर्विता सिंह ने शाबाशियां गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विनय सिंह, अतिथिगण राघवेन्द्र सिंह, एडवोकेट राकेश सिंह एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण सीमा मिश्रा, सुनील ओझा, कविता सिंह, अनीता सरोज, छोटेलाल महराज, गीता सिंह, गुल नूर एवं प्राची जैन, कशिश यादव, नाव्या मिश्रा, रिया, कृष्णा शुक्ला, अंजली सरोज, लक्ष्य सोनी आदि बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर धर्मराज मौर्य ने किया।