Students selected in JEE Mains were welcomed at BSS Academy

दिनांक -19/05/2026
जेईई मेंस में चयनित विद्यार्थियों का बी एस एस एकेडमी में किया गया स्वागत
बी एस एस एकेडमी, फुलवारी, प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों का जेईई मेंस परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। विद्यालय निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों प्रांजल मिश्र एवं हर्षद गुप्ता का जेईई मेंस में चयन हुआ है। शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की मेहनत से विद्यालय उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। विद्यालय निदेशक विनोद सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य विनय सिंह द्वारा विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों का भी मुँह मीठा करवाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।
प्रधानाचार्य विनय सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम सदैव विद्यार्थियों की सफलता के लिए प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर कोआर्डिनेटर धर्मराज मौर्य, शिक्षकगण- संजय सिंह, हर्ष शर्मा, प्रिया सिंह, संजीव शुक्ला आदि एवं अभिभावकगण -रमाकांत मिश्र, राज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।